बीजिंग, दो मई चीनी विदेश मंत्री छिन कांग चार और पांच मई को गोवा में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां एक बयान में यह घोषणा की।
बयान में कहा गया है कि कांग पणजी में एससीओ के विदेश मंत्रियों की आगामी बैठक में भाग लेंगे।
एससीओ में चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत इस वर्ष के लिए समूह की अध्यक्षता कर रहा है।
इसमें कहा गया है कि एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में कांग अन्य समकक्षों के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कांग की भारत की यह दूसरी यात्रा होगी।
इससे पहले मार्च की शुरुआत में, उन्होंने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY