विदेश की खबरें | पापुआ न्यू गिनी में चीनी कंपनी ने कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका देने का दावा किया

एक अखबार में प्रकाशित खबर से यह जानकारी सामने आई।

देश के स्वास्थ्य मंत्री पापुआ जेल्टा वोंग ने कहा कि उनका विभाग रामु निको मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी के दावों की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

राष्ट्रीय महामारी प्रतिक्रिया नियंता डेविड मैनिंग ने बृहस्पतिवार को पापुआ न्यू गिनी में कोविड-19 टीके के परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाद में कहा था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने किसी प्रकार के परीक्षण की अनुमति नहीं दी।

कंपनी के दस्तावेज में कहा गया कि चीन के 48 कर्मचारियों को दस अगस्त को कोरोना वायरस का टीका दिया गया है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

‘दी आस्ट्रेलियन ’अखबार की खबर के मुताबिक यह दस्तावेज पापुआ न्यू गिनी के स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है और कहा गया है कि टीके के कारण उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की गलत पुष्टि हो सकती है जिन्हें टीका दिया गया।

मैनिंग ने चीनी राजदूत बिंग को पत्र लिखकर इस मसले पर चीनी सरकार से तत्काल स्पष्टीकरण देने को कहा है।

रामु चीन की एक सरकारी कंपनी की सब्सिडियरी द्वारा संचालित की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)