एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में चीनी-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री मेरिसे पेन ने एक बयान में कहा है कि चेंग लेई को आपराधिक मामले की जांच और छह महीने तक हिरासत में रखने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विदेश की खबरें | गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में चीनी-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गिरफ्तार

विदेश मंत्री मेरिसे पेन ने एक बयान में कहा है कि चेंग लेई को आपराधिक मामले की जांच और छह महीने तक हिरासत में रखने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान में कहा गया है, ''ऑस्ट्रेलिया सरकार चेंग की हिरासत को लेकर अपनी चिंताओं से नियमित रूप से उच्च स्तर के अधिकारियों को अवगत कराती रही है, जिसमें हिरासत में उनके स्वास्थ्य और हालत की चिंता शामिल है। ''

पेन ने कहा, ''हम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार न्याय के बुनियादी मानकों, प्रक्रियात्मक निष्पक्षता और मानवीय व्यवहार की उम्मीद करते हैं। ''

चीन के विदेश मंत्रालय ने चेंग की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करने देने की ''पूरी गारंटी'' दी गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेंग वेनबिन ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि ऑस्ट्रेलिया चीन की न्यायिक संप्रभुता का सम्मान करेगा और मामलों को संभालने की कानून आधारित प्रक्रिया में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से परहेज करेगा।''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).