विदेश की खबरें | चीन के अंतरिक्ष यान ने मंगल के करीब कक्षीय समायोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी से करीब सात महीने का सफर तय कर कुछ दिनों पहले मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने वाले चीन के अंतरिक्ष यान तियानवेन-1 ने सोमवार को उसकी कक्षा में व्यवस्थित होने के प्रयासों के तहत परिक्रमा (आर्बिटल एडजस्टमेंट) की।

बीजिंग, 15 फरवरी पृथ्वी से करीब सात महीने का सफर तय कर कुछ दिनों पहले मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने वाले चीन के अंतरिक्ष यान तियानवेन-1 ने सोमवार को उसकी कक्षा में व्यवस्थित होने के प्रयासों के तहत परिक्रमा (आर्बिटल एडजस्टमेंट) की।

चीन के अंतरिक्षयान से पहले संयुक्त अरब अमीरात का अंतरिक्ष यान ‘होप’ मंगलवार को मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंच चुका है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ बृहस्पतिवार को इस ‘लाल’ गृह पर अपने एक और अंतरिक्ष यान को उतारने की कोशिश करेगा।

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि 3000एन इंजन वाले तियानवेन-1 अंतरिक्ष यान को सोमवार को शाम पांच बजे (बीजिंग के समय के मुताबिक) सक्रिय किया गया जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यान का प्रक्षेपवक्र मंगल के ध्रुवों को पार कर सके।

सीएनएसए ने कहा कि यान को निश्चित कक्षा में प्रवेश कराने से पहले कुछ और कक्षीय समायोजन किये जाएंगे।

इस अंतरिक्ष यान में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर हैं। यह यान धरती से करीब सात महीने की यात्रा के बाद 10 फरवरी को सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया था।

उम्मीद है कि मंगल की सतह पर लैंडर मई या जून में उतरेगा।

चीनी अंतरिक्ष विज्ञानियों और इंजीनियरों ने यूटोपिया प्लेनीशिया (बड़ा समतल क्षेत्र) के दक्षिणी हिस्से में अपेक्षाकृत समतल हिस्से संभावित लैंडिंग क्षेत्र के तौर पर चुना है।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक लैंडिंग के बाद वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा और उसके बाद रोवर को छोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\