विदेश की खबरें | चीन का अंतरिक्षयान चंद्रमा की सतह पर उतरा

चीन की सरकार ने यह जानकारी दी। वर्ष 1970 के बाद से चंद्रमा से नमूने एकत्र करने का यह पहला अभियान है।

चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन की ओर से कहा गया कि ‘चांगए-5’ अंतरिक्ष यान, निर्धारित स्थान पर रात 11 बजे (जीएमटी अपराह्न तीन बजे) के कुछ देर बाद सफलतापूर्वक उतरा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: COVID19 महामारी टीका लगाना संक्रामक रोगों को रोकने का प्रभावी तरीका.

लैंडर को 24 नवंबर को हैनान द्वीप से प्रक्षेपित किया गया था।

चंद्रमा पर भेजा गया लैंडर दो दिन में सतह से दो किलोग्राम चट्टान और धूल के नमूने एकत्र करेगा। इसके बाद नमूनों को कक्षा में भेजा जाएगा और वहां से इन नमूनों को ‘रिटर्न कैप्सूल’ के जरिए पृथ्वी पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Update: स्पुतनिक वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण शुरू.

योजना के अनुसार, महीने के मध्य तक अंतरिक्ष यान मंगोलिया में उतरेगा।

यदि यह अभियान सफल रहता है तो 1970 के बाद से चंद्रमा से चट्टान के ताजा नमूने एकत्र करने वाला यह पहला सफल अभियान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)