विदेश की खबरें | चीन की तीव्र रफ्तार वाली मेट्रो ट्रेन परिचालन के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली सबसे तेज ‘सबवे ट्रेन’ का दक्षिणी शहर ग्वांगझू शहर में उद्घाटन हुआ ।

बीजिंग, 26 सितंबर चीन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली सबसे तेज ‘सबवे ट्रेन’ का दक्षिणी शहर ग्वांगझू शहर में उद्घाटन हुआ ।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक, सबवे ट्रेन को ग्वांगझू मेट्रो में मेट्रो लाइन नंबर 18 और 22 पर सेवा में लगाया जाएगा। फिलहाल इन दोनों लाइनों का काम चल रहा है ।

यह भी पढ़े | जापान अगले साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध: योशीहिदे सुगा.

सेवा में शामिल किए जाने के बाद इस ट्रेन से नान्शा फ्री ट्रेड जोन से दक्षिण ग्वांगझू स्टेशन और पूर्वी गवांगझू स्टेशन जाने में क्रमश: 25 मिनट और 30 मिनट लगेंगे ।

भविष्य में दोनों लाइनों को गुआंगदोंग के झूहाई, झोंगशान और दोंगुआन शहरों तक विस्तारित किया जाएगा ।

यह भी पढ़े | जांच में कोरोना नेगेटिव निकले पाकिस्तानी नागरिक सऊदी की यात्रा कर सकते हैं: पाकिस्तान विदेश कार्यालय.

ग्वांगझू रेलवे प्राधिकरण ने सीआरसीसी से लाइन संख्या 18 और 22 पर परिचालन के लिए 22 ट्रेनों के निर्माण का आदेश दिया है।

खबर में कहा गया कि पहली ट्रेन के बाद अक्टूबर से और ट्रेनें आ जाएंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड