जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक मांग से सितंबर में चीन के निर्यात व आयात में 6.2 प्रतिशत गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हालांकि, कमजोर वैश्विक मांग के बावजूद गिरावट धीमी रही।

हालांकि, कमजोर वैश्विक मांग के बावजूद गिरावट धीमी रही।

शुक्रवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में निर्यात लगातार पांचवें महीने गिरावट के साथ 6.2 प्रतिशत घटकर 299.13 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। आयात भी 6.2 प्रतिशत घटकर 221.43 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

चीन ने 77.71 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया, जो अगस्त के 68.36 अरब अमेरिकी डॉलर से अधीक है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के प्रवक्ता लू डालियांग ने बीजिंग में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वैश्विक महामारी से उबरने की अस्थिर गति ने चीन के निर्यात के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती पेश की है।

चीन के नेताओं के हाल के महीनों में कई नीतिगत समर्थन उपाय लागू करने के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट धीमी हुई है। हालांकि संपत्ति क्षेत्र की स्थिति से अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। बिक्री में गिरावट आई है और डेवलपर्स भारी मात्रा में ऋण चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

केंद्रीय बैंक ने छोटे व्यवसायों के लिए कुछ कर राहत उपाय प्रदान करते हुए उधार लेने के नियमों को आसान बना दिया है और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए ब्याज दरों में कटौती भी की है।

यूरोप और एशिया में फेडरल रिजर्व तथा केंद्रीय बैंकों के कई दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी मुद्रास्फीति को कम करने के लिए पिछले साल ब्याज दरें बढ़ाना शुरू करने के बाद चीनी निर्यात की मांग कमजोर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी