चीन के केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी लि. में एक प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार मार्च महीने के अंत में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की एचडीएफसी के 1,74,92,909 इक्विटी शेयर थे जो 1.01 प्रतिशत शेयर पूंजी के बराबर है।

मुंबई, 12 अप्रैल चीन के केंद्रीय बैंक ने आवास ऋण देने वाले एचडीएफसी लि. में मार्च तिमाही में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ायी है।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार मार्च महीने के अंत में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की एचडीएफसी के 1,74,92,909 इक्विटी शेयर थे जो 1.01 प्रतिशत शेयर पूंजी के बराबर है।

कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बीच पिछले दो महीनों में शेयरों में गिरावट आयी है। इससे निवेशकों को कम दाम पर शेयर खरीदने का अवसर मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार चीनी बैंक भारत में निवेश के नये अवसर तलाश रहे हैं।

हालांकि यह नहीं पता चला है कि शेयर किस भाव पर खरीदे गये।

एचडीएफसी शेयर में जनवरी-मार्च के दौरान 33 प्रतिशत नीचे आया। एक जनवरी को यह 2,433.75 पर था जो 31 मार्च को 1,630.45 रुपये पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\