विदेश की खबरें | चीन ने अमेरिका के साथ जो किया उसे कभी नहीं भूलेंगे : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कभी नहीं भूलेगा, जिस तरह चीन वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहा और उससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई।

फायेटेविले (अमेरिका), दो नवम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कभी नहीं भूलेगा, जिस तरह चीन वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहा और उससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई।

ट्रंप ने रविवार को एक चुनावी रैली में कहा कि अमेरिका अपने आर्थिक पुनरुद्धार की राह पर था और अच्छा कर रहा था, लेकिन फिर चीन से आए एक वायरस की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: एक हजार से अधिक प्रख्यात भारतवंशी ने दिया बाइडेन-हैरिस को समर्थन.

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे देश के इतिहास में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे बेहतर स्थिति में थी और फिर हम चीन के प्लेग की चपेट में आ गए, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं बताना चाहूंगा कि हमने 20 लाख लोगों की जिंदगियां बचाई, लेकिन जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। हम कभी नहीं भूल सकते कि चीन ने हमारे साथ क्या किया, हम कभी नहीं भूल सकते।’’

यह भी पढ़े | US Elections 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कब शुरू होगी वोटिंग? जीत के लिए कितने इलेक्टोरल कॉलेज की जरुरत? किस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह?.

चीन के शहर वुहान में पिछले साल दिसम्बर में कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था। ट्रंप लगातार बीजिंग पर इसकी जानकारी छुपाने और इसे फैलने से रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते रहे हैं।

दुनिया में इससे सबसे अधिक अमेरिका ही प्रभावित हुआ है। इससे यहां 90 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 2,31,000 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\