एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन वैश्विक सभ्यता संस्थान स्थापित करेगा, संग्रहालयों का जीर्णोद्धार करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने एक वैश्विक सभ्यता संस्थान स्थापित करने और संग्रहालयों के रखरखाव के लिए साझेदार देशों के साथ 50 परियोजनाएं चलाने की योजना की घोषणा की।

विदेश की खबरें | चीन वैश्विक सभ्यता संस्थान स्थापित करेगा, संग्रहालयों का जीर्णोद्धार करेगा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 10 जुलाई चीन ने एक वैश्विक सभ्यता संस्थान स्थापित करने और संग्रहालयों के रखरखाव के लिए साझेदार देशों के साथ 50 परियोजनाएं चलाने की योजना की घोषणा की।

नयी पहल की घोषणा यहां दो दिवसीय वैश्विक सभ्यता संवाद मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन के दिन की गई, जिसका उद्देश्य अंतर-सभ्यतागत आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वैश्विक सभ्यता पहल (जीसीआई) को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों के अनुसार, इस बैठक में 140 देशों और क्षेत्रों के 600 अतिथि भाग ले रहे हैं।

जीसीआई, वैश्विक विकास पहल (जीडीआई) और वैश्विक सुरक्षा पहल (जीएसआई) का प्रस्ताव राष्ट्रपति शी ने दो साल पहले रखा था, जो ‘ग्लोबल साउथ’ में बीजिंग के प्रभाव को बढ़ाने के लिए उनके अरबों डॉलर के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में शामिल है।

‘ग्लोबल साउथ’ का संदर्भ आर्थिक रूप से कमजोर देशों के लिए दिया जाता है।

अपने उद्घाटन भाषण में शी के करीबी सहयोगी और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य कै की ने कहा कि चीन संयुक्त अनुसंधान और अंतर-सभ्यतागत आदान-प्रदान और विकास मॉडल के लिए एक वैश्विक सभ्यता संस्थान स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में, चीन वैश्विक साझेदारों, विशेष रूप से विकासशील देशों के साथ मिलकर सांस्कृतिक अवशेषों के जीर्णोद्धार, संग्रहालयों और सांस्कृतिक केंद्रों पर 50 परियोजनाएं चलाएगा।

उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष और अन्य माध्यमों से सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रमों का सहयोग करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).