देश की खबरें | चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, हमने जवाब दिया: गडकरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसका ‘‘जवाब’’ दिया।
मुंबई, 25 जून केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसका ‘‘जवाब’’ दिया।
वह नागपुर से वीडियो लिंक के जरिए पश्चिमी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़े | हैदराबाद में 12 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार.
उन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन ने एक तरह से हमारी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमने इसका जवाब दिया।’’
गडकरी ने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भारत सरकार ने हमेशा पड़ोसी देशों से सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की कोशिश की है।’’
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत विस्तारवादी नहीं है।’’
गडकरी ने कहा, ‘‘भारत ने कभी भी भूटान जैसे किसी छोटे देश की भी एक फुट जगह लेने की कोशिश नहीं की है। यह भारत सरकार थी जो बांग्लादेश के लिए लड़ी, लेकिन हमने उनकी जमीन पर कब्जा नहीं किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने उस देश को मुक्त कराया, वहां सरकार का गठन सुनिश्चित किया कि और वापस आ गए। पड़ोसी देशों के प्रति हमारी नीति ईमानदार, सौहार्दपूर्ण और सहयोग की है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)