विदेश की खबरें | महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी देने के लिए मार्च में संसद सत्र आहूत करेगा चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन 14वीं पंचवर्षीय योजना और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी दीर्घकालीक रणनीतिक विकास योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण कानूनों को मंजूरी देने के लिए अगले वर्ष पांच मार्च, 2021 को संसद के वार्षिक सत्र का आयोजन करेगा।

बीजिंग, 26 दिसंबर चीन 14वीं पंचवर्षीय योजना और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी दीर्घकालीक रणनीतिक विकास योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण कानूनों को मंजूरी देने के लिए अगले वर्ष पांच मार्च, 2021 को संसद के वार्षिक सत्र का आयोजन करेगा।

इस संबंध में शनिवार को आधिकारिक घोषणा की गई।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (चीनी संसद) सत्र का आयोजन प्रतिवर्ष मार्च की शुरुआत में होता है लेकिन देश के इतिहास में पहली बार कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में संसद सत्र का आयोजन मई में हुआ। सत्र में करीब 3,000 सांसद हिस्सा लेते हैं जिनमें से अधिकतर सत्तारूढ़ कम्युनस्ट पार्टी ऑफ चाइना के होते हैं।

हालांकि, बीजिंग सहित देश के विभिन्न भागों में संक्रमण के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन चीन वुहान में संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल रहा है। गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में वुहान से निकले इस कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में दुनिया के ज्यादातर देश अभी तक सफल नहीं हुए हैं और महामारी के कुप्रभावों से जूझ रहे हैं।

चीन में संसद सामान्य तौर पर रबड़ स्टैंप की तरह है जो सीपीसी के प्रस्तावों पर मुहर लगाने का काम करता है। हर साल देश की सलाहकार समिति चाइनीज पीपुल्स पॉलिटकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) के साथ संसद का सत्र करीब दो सप्ताह के लिए आहूत होता है। समिति और संसद मिलाकर करीब 6,000 डिप्टी इसमें हिस्सा लेते हैं।

संसद का सत्र प्रधानमंत्री की कार्य रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए साल भर के लिए राष्ट्रीय एजेंडा तय करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका