विदेश की खबरें | चीन ने क्वाड, उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पूर्वी एशिया और हिंद महासागर के प्रति अमेरिकी नीति और जापान, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रयास एक ‘‘आपदा है जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बाधित करती है।’’

चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पूर्वी एशिया और हिंद महासागर के प्रति अमेरिकी नीति और जापान, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रयास एक ‘‘आपदा है जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बाधित करती है।’’

चीन ने बातचीत और राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान का आह्वान कर रूस-यूक्रेन युद्ध से दूरी बनाने की कोशिश की है। उसने रूस की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखने में विफल रहने पर संघर्ष के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है।

क्वाड चार देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त समूह है।

वांग ने कहा, ‘‘अमेरिका क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के बहाने भू-राजनीतिक खेल खेल रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि वाशिंगटन ‘‘चीन को दबाने’’ के लिए अमेरिकी सहयोगियों को संगठित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत रणनीति का असल उद्देश्य उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हिंद-प्रशांत संस्करण को बनाना है।’’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपने आक्रमण के पीछे एक कारण पश्चिमी गठबंधन के विस्तार को भी बताया है।

वांग ने कहा, ‘‘अमेरिका ने अभी भी चीन के साथ तीव्र प्रतिस्पर्धा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, वह चीन के मूल हितों के मुद्दों पर लगातार हमले और संकट पैदा कर रहा है।’’

उन्होंने अमेरिका से उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने के लिए पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर नेता किम जोंग उन की सरकार के ‘‘सकारात्मक कदमों’’ का जवाब देने में विफल रहने का आरोप लगाया, जिनका उद्देश्य ‘‘बातचीत को बढ़ावा देना था।’’

वांग ने वाशिंगटन से उत्तर कोरिया की ‘‘वैध सुरक्षा चिंताओं’’ को दूर करने और विश्वास स्थापित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया, लेकिन कोई विवरण नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन रचनात्मक भूमिका निभाने और इस दिशा में प्रयास करने के लिए तैयार है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now