एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन के कारण दुनिया में कोरोना वायरस फैला, संक्रमण रोकने के लिए उसने नहीं उठाए कदम : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 को लेकर चीन पर पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन चाहता तो संक्रमण को दुनिया में फैलने से रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया ।

विदेश की खबरें | चीन के कारण दुनिया में कोरोना वायरस फैला, संक्रमण रोकने के लिए उसने नहीं उठाए कदम : ट्रंप

वाशिंगटन, 21 जुलाई कोविड-19 को लेकर चीन पर पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन चाहता तो संक्रमण को दुनिया में फैलने से रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया ।

कोविड-19 महामारी से निपटने में चीन के रवैये पर ट्रंप पहले भी निराशा जता चुके हैं । मई में उन्होंने दावा किया था कि यह चीन की ‘अक्षमता’ है जिसकी वजह से दुनिया में इतने लोगों की जान जा रही है ।

यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.

चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से दुनिया भर में छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में संक्रमण से 1,43,000 लोगों की मौत हुई है ।

अमेरिका में 40 लाख लोगों समेत दुनिया में 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं ।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने निभाई भारत से दोस्ती, गलवान घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम को सर्वसम्मति से किया पारित.

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चीन से शुरू हुआ। इसे फैलने नहीं देना चाहिए था। वे इसे रोक सकते थे। वे आसानी से इसे रोक सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया ।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमें आगे इस पर रिपोर्ट मिली। लेकिन यह चीन से ही आया। चीन चाहता तो इसे रोक सकता था, लेकिन बाकी दुनिया में फैलने से पहले इसे नहीं रोका गया। उसने यूरोप, अमेरिका जाने पर रोक नहीं लगाया। ’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्हें इसे रोकना चाहिए था। उन्होंने पारदर्शिता नहीं दिखायी । उन्होंने ठीक इसके विपरीत रूख अपनाए रखा। यह ठीक नहीं है। ’’

ट्रंप ने महामारी की स्थिति पर सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी से बात की ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब एक साथ हैं। पिछले कुछ दिनों में दुनिया के कई नेताओं के साथ मैंने बात की है। यह ऐसी महामारी है जो हर जगह फैल रही है। कुछ देशों को लगा कि वे अच्छी स्थिति में हैं और अचानक से मामले बढ़ गए।’’

ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक समस्या है और अमेरिका वेंटिलेटर देकर दूसरे देशों की मदद कर रहा है ।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम कई देशों की मदद कर रहे हैं । उनके पास वेंटिलेटर नहीं है और हमने कई देशों को हजारों वेंटिलेटर भेजे हैं। यह एक वैश्विक समस्या है, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग समझें कि चीन के कारण यह वैश्विक समस्या शुरू हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).