विदेश की खबरें | चीन ने कहा, ताइवान के साथ अपने संबंध को समाप्त करे लिथुआनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि लिथुआनिया को ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय के नाम से बाल्टिक राष्ट्र में एक वास्तविक दूतावास खोलने की अनुमति देने की अपनी गलती तुरंत सुधारनी चाहिए। ताइवान पर चीन अपना आधिपत्य होने का दावा करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि लिथुआनिया को ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय के नाम से बाल्टिक राष्ट्र में एक वास्तविक दूतावास खोलने की अनुमति देने की अपनी गलती तुरंत सुधारनी चाहिए। ताइवान पर चीन अपना आधिपत्य होने का दावा करता है।

झाओ ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य-राष्ट्र (लिथुआनिया) को राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए चीनी लोगों के मजबूत संकल्प, इच्छाशक्ति और क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

वर्ष 1949 में गृहयुद्ध के बीच चीन और ताइवान अलग हो गए थे और बीजिंग ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेने के लिए बल प्रयोग की धमकी देता है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को लिथुआनिया के साथ संबंधों को कमतर करके उप राजदूत (दूतावास के दूसरे नंबर के अधिकारी) स्तर का करने की घोषणाा की थी। चीन ने इससे पहले लिथुआनियाई राजदूत को निष्कासित कर दिया था और वहां से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था।

झाओ ने कहा,‘‘यह स्पष्ट है कि लिथुआनिया को कुछ बड़ी शक्तियों द्वारा उकसाया गया था, लेकिन निर्णय लिथुआनिया के अपने हितों की कीमत पर किया गया था।’’ उनका इशारा अमेरिका या प्रमुख यूरोपीय देशों की ओर था, जिनके साथ चीन के संबंध हाल के वर्षों में खराब हुए हैं।

चीन ने ताइवान को एक संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाली सरकारों के साथ आधिकारिक संबंध रखने से इनकार कर दिया है और इस द्वीप के राजनयिक सहयोगियों की संख्या को केवल 15 तक सीमित कर दिया है।

हालांकि, ताइवान के साथ व्यापक अनौपचारिक संबंध बनाए रखते हुए, अमेरिका और जापान सहित कई देशों के चीन के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंध जारी हैं। लिथुआनिया का कहना है कि उसकी ताइवान में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की योजना है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\