विदेश की खबरें | बीजिंग में बैनर लगाकर विरोध जताने की खबरों को चीन ने सोशल मीडिया से हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में प्रतिबंधित ट्विटर की तस्वीरों में एक सड़क पर आग से धुंआ उठता दिख रहा है और एक बैनर नजर आ रहा है जिसमें सख्त “शून्य कोविड” नीति को खत्म करने और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता को उखाड़ फेंकने व व राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हटाने का आह्वान किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन में प्रतिबंधित ट्विटर की तस्वीरों में एक सड़क पर आग से धुंआ उठता दिख रहा है और एक बैनर नजर आ रहा है जिसमें सख्त “शून्य कोविड” नीति को खत्म करने और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता को उखाड़ फेंकने व व राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हटाने का आह्वान किया गया है।

चीन में राजनीतिक विरोध दुर्लभ है और रविवार से शुरू होने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रमुख सम्मेलन के लिए पुलिस इस सप्ताह हाई अलर्ट पर है।

दिन में, बाद में सड़क पर कोई बैनर नहीं दिखा लेकिन सड़क के ढलान वाले क्षेत्र पर एक काला निशान दिख रहा था जहां आग लगी होगी।

यह स्पष्ट नहीं था कि बैनरों को किसने लटकाया होगा या उन्हें कब लगाया गया था।

दर्जनों पुलिसकर्मियों ने दुकानों में घुसकर इलाके को घेर लिया। कई बार वे राहगीरों को रोककर उनसे पूछताछ भी करते नजर आए। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों से तीन बार पूछताछ की गई और उन्हें पहचान दिखाने करने को कहा गया। पुलिस ने क्षेत्र में कुछ भी असामान्य होने से इनकार किया।

तीन दुकानदारों ने भी कोई बैनर, धुआं या कोई असामान्य गतिविधि देखने से इनकार किया। एक महिला ने अपनी सिलाई मशीन से ऊपर देखे बिना अपना सिर “नहीं” में हिला दिया।

बीजिंग या ‘‘हैडियन हैशटैग’’ वाले पोस्ट को चीन के लोकप्रिय वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। कुछ पोस्ट में घटना का सीधे जिक्र किए बिना समर्थन किया गया और अज्ञात व्यक्ति के साहस की प्रशंसा की गई।

अन्य लोगों ने ट्विटर पर कहा कि घटना की तस्वीरें साझा करने के बाद उनके खातों को एक अन्य प्रमुख चीनी मंच, वीचैट पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट