विदेश की खबरें | चीन में 132 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान गुआंगशी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन का एक यात्री विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी छुआंग स्वायत्त क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि विमान में 132 लोग सवार थे।

बीजिंग, 21 मार्च चीन का एक यात्री विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी छुआंग स्वायत्त क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि विमान में 132 लोग सवार थे।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से लिखा है, ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई। विमान कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था।

‘सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना’ (चीन का नागरिक उड्डययन विभाग) की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के अनुसार, विमान में सवार 132 लोगों में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे।

रिपोर्ट के अनुसार, कितने लोग हताहत हुए है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। राहत एवं बचार्व कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं।

समाचार पोर्टल ‘द पेपर’ के अनुसार, गुआनझो बाईयुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक कर्मचारी ने बताया कि हांगकांग के ‘साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी कि कुनमिंग से गुआनझो जा रहा विमान एमयू5735 अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा।

इस विमान को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:10 मिनट पर कुनमिंग से उड़ान भरनी थी और दोपहर 2:52 बजे गुआनझो पहुंचना था, लेकिन अब बाईयुन हवाई अड्डे के ऐप पर इसे लापता बताया जा रहा है।

‘चाइना ईस्टर्न’, चीन की तीन प्रमुख विमानन कम्पनियों में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी