विदेश की खबरें | चीन ने हाफिज सईद के बेटे को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत के प्रस्ताव को बाधित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलाह सईद को काली सूची में डालने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में बाधित किया।
संयुक्त राष्ट्र, 19 अक्टूबर चीन ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलाह सईद को काली सूची में डालने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में बाधित किया।
दो दिन में चीन का यह इस तरह का दूसरा कदम है।
हाफिज तलाह सईद (46) आतंकवादी समूह लश्कर का एक अहम नेता और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा है।
इस साल अप्रैल में उसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।
बताया जा रहा है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत प्रस्ताव को बाधित किया।
दो दिन में यह दूसरी बार है, जब बीजिंग ने पाकिस्तानी आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत और अमेरिकी की कोशिश में अड़ंगा डाला है।
चीन ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल कराने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में बाधित कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)