विदेश की खबरें | कोविड-19 को दुनियाभर में फैलाने की चीन को ‘‘बड़ी कीमत’’ चुकानी होगी : ट्रम्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने की उसे ‘‘बड़ी कीमत चुकानी’’ होगी।

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने की उसे ‘‘बड़ी कीमत चुकानी’’ होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद सैन्य अस्पताल से व्हाइट हाउस लौटते ही ट्रम्प ने ओवल कार्यालय के बाहर ‘रोज़ गार्डन’ में बनाया एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया जिसमें उन्होंने कोविड-19 के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

ट्रम्प ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। यह चीन की गलती है। चीन ने हमारे देश के साथ, दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। यह चीन की गलती है, याद रखिए।’’

चीन के शहर वुहान में पिछले साल कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था और अभी तक दुनिया में इससे 10,54,674 लोगों की मौत हो चुकी है और वायरस के 3,60,77,017 मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

अमेरिका कोरोना वायरस सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां इसके 75,49,429 मामले सामने आए हैं और 2,11,793 लोगों की इससे मौत हुई है।

ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया गत बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

ट्रम्प को संक्रमित होने के बाद गत शुक्रवार को ‘वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

बीते कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, उन्हीं में से एक है चीन के सत्तारूढ़ दल चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाना।

ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दुनियाभर में अपने समकक्षों को चीन के खिलाफ लामबंद करने के प्रयास कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े