देश की खबरें | सीमावर्ती सड़कों के निर्माण पर मोदी सरकार के ध्यान देने से चीन घबराया हुआ है : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजग सरकार ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है और सीमावर्ती सड़कों के निर्माण पर ध्यान देने से चीन घबराया हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 22 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजग सरकार ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है और सीमावर्ती सड़कों के निर्माण पर ध्यान देने से चीन घबराया हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह कार्यालयों की आधारशिला दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले छह वर्षों में लद्दाख के गलवान घाटी से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक चार लेन वाला 4700 किलोमीटर लंबा सदाबहार मार्ग बनाया है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

नड्डा ने कहा कि इसी तरह से सीमा पर 14.7 किलोमीटर लंबा दो लेन वाला पुल भी बनाया गया है जहां से बड़े टैंक गुजर सकते हैं। यह सशक्त भारत है और चीन घबराया हुआ है।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि पहले छोटे पुल थे और जब सेना के ट्रक गुजरते थे तो यातायात रोकना पड़ता था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम और फेज-1 की वोटिंग के लिए डाउनलोड करें वोटर स्लिप.

सामरिक रूप से महत्वपूर्ण रोहतांग के अटल सुरंग का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि वह उद्घाटन के दौरान हिमाचल प्रदेश आना चाहते थे लेकिन नहीं आ सके क्योंकि बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी।

अटल सुरंग के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए भी फायदेमंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान