जरुरी जानकारी | चीन-भारत सीमा तनाव: व्यापारियों ने दिल्ली में विरोध किया, चीन का सामान जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापारियों की संस्था कैट ने पिछले हफ्ते गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के खिलाफ अपना गुस्सा प्रदर्शित करते हुए सोमवार को दिल्ली के मुख्य बाजार करोल बाग में चीन के सामानों को जलाया।

नयी दिल्ली, 22 जून व्यापारियों की संस्था कैट ने पिछले हफ्ते गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के खिलाफ अपना गुस्सा प्रदर्शित करते हुए सोमवार को दिल्ली के मुख्य बाजार करोल बाग में चीन के सामानों को जलाया।

इस दौरान कन्फेडरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में विरोध करने वाले व्यापारियों को पुलिस ने थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी लिया।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

व्यापारी संगठन ने दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल में चीनी कंपनियों के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए तीन एमओयू को रद्द करने की उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है।

ठाकरे की तारीफ करते हुए खंडेलवाल ने कहा, ‘‘यह कदम देश के लोगों की भावनाओं के अनुरूप है और चीन के लिए एक सबक होगा।’’

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

कैट ने हाल में चीनी सामानों का बहिष्कार करने के लिए 'भारतीय सामन- हमारा अभिमान' नाम से एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है।

खंडेलवाल ने कहा कि देश भर के व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए अत्यधिक समर्थन दिखाया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का पहला आकर्षण अगस्त के महीने में राखी के त्यौहार के दौरान देखने को मिलेगा, जब भारतीय महिलाएं अपने भाइयों को पूरी तरह भारत में बनी राखी बांधेंगी और चीन में बनीं राखी का बहिष्कार करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\