विदेश की खबरें | चीन को दक्षिण चीन सागर के द्वीपों को विकसित करने का अधिकार है: वांग वेनबिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 22 मार्च (एपी) चीन ने मंगलवार को कहा कि उसे दक्षिण चीन सागर के द्वीपों को विकसित करने का अधिकार है।

बीजिंग, 22 मार्च (एपी) चीन ने मंगलवार को कहा कि उसे दक्षिण चीन सागर के द्वीपों को विकसित करने का अधिकार है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने अधिकार क्षेत्र में आवश्यक राष्ट्रीय रक्षा उपकरणों की तैनाती हर संप्रभु देश का अधिकार है और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप है, जो निंदा से परे है।’’

अमेरिका का आरोप है कि चीन ने पिछली प्रतिबद्धता के उल्लंघन में विवादित जलमार्ग में बनाए गए कई द्वीपों में से कम से कम तीन का पूरी तरह से सैन्यकरण कर दिया है।

वांग ने कहा, ‘‘क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों का उद्देश्य ‘‘समस्या को बढ़ाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर रूप से तटीय देशों की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है और दक्षिण चीन सागर में नौवहन सुरक्षा को कमजोर करता है।’’

अमेरिकी सेना के हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के कमांडर एडमिरल जॉन सी एक्विलीनो ने रविवार को कहा था कि चीन ने तेजी से आक्रामक कदम उठाते हुए जहाज रोधी और विमान भेदी मिसाइल प्रणाली, लेजर और जैमिंग उपकरण, और लड़ाकू विमान के साथ द्वीपों को हथियारों से लैस किया है, जिससे आसपास के सभी देशों को खतरा है।

एक्विलिनो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले 20 वर्षों में हमने पीआरसी द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बड़ा सैन्य निर्माण देखा है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now