एजेंसी न्यूज

चीन में कोरोना वायरस के नए मामलों में आई कमी, विदेश से लौटे 12 चीनी नागरिक संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है, यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए जिनमें आठ संक्रमित लोग विदेश से लौटे चीनी नागरिक हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही चीन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 82,747 हो गई है.

चीन में कोरोना वायरस के नए मामलों में आई कमी, विदेश से लौटे 12 चीनी नागरिक संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बीजिंग, 20 अप्रैल: चीन (China) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है, यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए जिनमें आठ संक्रमित लोग विदेश से लौटे चीनी नागरिक हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इसके साथ ही चीन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 82,747 हो गई है, जिनमें से 4,632 लोगों की मौत हो गई है, 1,031 लोगों का अभी उपचार चल रहा है और 77,084 लोगों को उपचार के बाद स्वस्थ हो जाने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि देश में रविवार को कोविड-19 के 12 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से आठ मामले विदेश से आए संक्रमित लोगों के थे, यानी नए मामलों में कमी आई है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से पाक परेशान : 869 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा कर देगा हैरान

आयोग ने बताया कि शेष चार लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं. रविवार को देश में कोरोना वायरस के कारण कोई मौत नहीं हुई. आयोग ने बताया कि रविवार तक विदेशों से आए संक्रमित लोगों के देश में कुल 1,583 इतने मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 841 का उपचार चल रहा है और 43 लोगों की हालत गंभीर है. उसने बताया कि रविवार को 49 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें संक्रमित व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).