विदेश की खबरें | चीन ने भारत से लगी सीमा के संबंध में अमेरिकी जनरल की टिप्पणी को निंदनीय बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने भारत से लगी सीमा पर रक्षा बुनियादी ढांचा स्थापित करने को लेकर अमेरिका के शीर्ष जनरल की आलोचनात्मक टिप्पणियों को बृहस्पतिवार को ''निंदनीय'' करार दिया ।

बीजिंग, नौ जून चीन ने भारत से लगी सीमा पर रक्षा बुनियादी ढांचा स्थापित करने को लेकर अमेरिका के शीर्ष जनरल की आलोचनात्मक टिप्पणियों को बृहस्पतिवार को ''निंदनीय'' करार दिया ।

साथ ही उसने ''आग में घी डालने'' डालने की कुछ अमेरिकी अधिकारियों की कोशिशों की आलोचना की और कहा कि चीन तथा भारत के पास वार्ता के जरिये उचित तरीके से अपने मुद्दों को सुलझाने की ''इच्छाशक्ति और क्षमता'' है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी सेना के प्रशांत क्षेत्र के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए. फ्लिन की टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही, जिन्होंने पूर्वी लद्दाख में स्थिति को ''चिंताजनक'' करार दिया था।

झाओ ने कहा, ''यह सीमा विवाद चीन और भारत के बीच है (और) दोनों पक्षों के पास वार्ता के जरिये उचित तरीके से मुद्दे के समाधान के लिये इच्छाशक्ति और क्षमता है।''

झाओ ने कहा कि ''कुछ अमेरिकी अधिकारी आग में घी डाल रहे हैं और उंगलियां उठा रहे हैं। यह निंदनीय है। हम उम्मीद करते हैं कि वे क्षेत्रीय शांति व स्थिरता में योगदान के लिये ज्यादा काम करेंगे।''

उन्होंने दोहराया कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति ''स्थिर'' हो रही है, जहां दोनों पक्षों के बीच दो साल से अधिक समय से सैन्य गतिरोध देखा गया है।

झाओ ने कहा, ''कुल मिलाकर वहां स्थिति स्थिर हो रही है और दोनों देशों के बलों ने पश्चिमी खंड के अधिकांश क्षेत्रों में पीछे हटने की जरूरत महसूस की है। ''

दरअसल भारत यात्रा पर आए फ्लिन ने बुधवार को नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का अस्थिर और कटू व्यवहार मददगार नहीं है और भारत से लगती अपनी सीमा के निकट चीन द्वारा स्थापित किए जा रहे कुछ रक्षा बुनियादी ढांचे चिंताजनक हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि (चीनी सेना की) पश्चिमी थिएटर कमान में जो कुछ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है, वह चिंताजनक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\