देश की खबरें | चीन ने एक बार फिर से किया छलावा : रावत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत—चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए बुधवार को कहा कि चीन ने हमारे निहत्थे सैनिकों पर धोखे से आक्रमण कर एक बार फिर से 1962 की तरह छलावा किया है ।
देहरादून, 17 जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत—चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए बुधवार को कहा कि चीन ने हमारे निहत्थे सैनिकों पर धोखे से आक्रमण कर एक बार फिर से 1962 की तरह छलावा किया है ।
रावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ' एक बार फिर चीन ने छलावा किया है, विश्वासघात किया है । नियमित शांति वार्ता चल रही थी । इस दौरान हमारे सैनिकों पर हमला किया गया । एक प्रकार से चीन ने फिर से 1962 को दोहराने का काम किया है ।'
यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: सरकाघाट इलाके में लगी भीषण आग, मां और दो बच्चों की आग के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत.
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने लेकिन चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया, उससे चीन को समझ में आ जाना चाहिए कि भारत की सेना किसी का भी सामना कर सकती है। उन्होंने कहा, ' वह 1962 था, यह 2020 का भारत है । हमारी सेना किसी का भी मुकाबला कर सकती है ,अब चीन की यह गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए।'
मुख्यमंत्री ने कहा कि धोखे से हुए हमले का भी हमारे जवानों ने पराक्रम के साथ जवाब दिया और हमारे सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने इन वीर सपूतों पर गर्व है।
यहां जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा, 'भारतीय सेना अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है और इसका एक-एक वीर योद्धा देश की एकता-अखण्डता की रक्षा के लिए समर्पित है।' उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की ।
दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)