विदेश की खबरें | नयी वीजा पाबंदियों की खबर के बाद चीन ने अमेरिका की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी विदेश मंत्री की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि एक बार प्रवेश के लिए जारी की जाने वाली वीजा की अवधि एक महीने तक सीमित किए जाने की खबर न्यूयार्क टाइम्स में बृहस्पतिवार को प्रकाशित होने के बाद अमेरिका के समक्ष बीजिंग आपत्ति दर्ज कराएगा।

चीनी विदेश मंत्री की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि एक बार प्रवेश के लिए जारी की जाने वाली वीजा की अवधि एक महीने तक सीमित किए जाने की खबर न्यूयार्क टाइम्स में बृहस्पतिवार को प्रकाशित होने के बाद अमेरिका के समक्ष बीजिंग आपत्ति दर्ज कराएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वाशिंगटन का यह रुख खुद अमेरिकी हितों के प्रति पूरी तरह से असंगत है।’’ उन्होंने कहा कि यह अमेरिका की वैश्विक छवि को धूमिल करेगा।

यह भी पढ़े | COVID19 पर संयुक्त राष्ट्र महासभा विशेष सत्र की करेगी मेजबानी, एजेंसियों और प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ होंगे संवाद.

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सभी को स्पष्ट है कि अमेरिका में चीन विरोधी कुछ ताकतों द्वारा राजनीतिक दबाव बढ़ाने की कोशिश है तथा यह चीन के खिलाफ शीत युद्ध वाली मानसिकता है जिसने गहरी जड़ें जमाई हुई है। ’’

हालांकि, अखबार की खबर की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वाशिंगटन के इस तरह के कदम उठाने की योजना के बारे में पहले मिले संकेतों के बाद यह संभव जान पड़ता है। यहां तक कि कम्युनिस्ट पार्टी के सभी सदस्यों पर पूर्ण पाबंदी लगाई जा सकती है। बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इन पाबंदियों को किस तरह से क्रियान्वित किया जाएगा क्योंकि कई सदस्य पार्टी की संस्थाओं में सक्रिय सार्वजनिक भूमिका नहीं निभाते हैं।

यह भी पढ़े | करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन हस्तांतरित करना UNGA प्रस्ताव का उल्लंघन: भारत.

मानवाधिकारों, कोरोना वायरस महामारी, व्यापार, ताईवाई और कई अन्य मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ने के बीच ये पाबंदियां चीन के नेतृत्व एवं अर्थव्यवस्था के खिलाफ नये दंडात्मक कदम होंगे।

उइगर और शिंजियांग में अन्य चीनी मुस्लिम समूहों पर कार्रवाई से जुड़े चीनी अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध अमेरिका पहले ही लगा चुका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now