विदेश की खबरें | चीन: कार भीड़ में घुसी, 35 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बैंकॉक, 12 नवंबर (एपी) दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक भीषण कार हादसे में 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बैंकॉक, 12 नवंबर (एपी) दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक भीषण कार हादसे में 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 62 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हमला था या फिर हादसा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

सोमवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है क्योंकि झुहाई में एक एयरशो शुरू होने वाला है।

पुलिस ने व्यक्ति की पहचान केवल उसके उपनाम फैन से की।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि सोमवार शाम को कार की चपेट में आने से 35 लोगों की मौत हो गयी।

घटना से जुड़े एक वीडियो में अग्निशमन विभाग के एक कर्मी को एक व्यक्ति पर ‘सीपीआर’ देते हुए देखा जा सकता है।

समाचार ब्लॉगर ली यिंग ने घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। वीडियो में दर्जनों लोग खेल परिसर में गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, शी ने अपराधी को कानून के अनुसार सजा देने की भी बात की।

एपी जितेंद्र वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\