विदेश की खबरें | चीन ने भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए पीएलए के जवान को तत्काल वापस भेजने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने भारत से लगे सीमावर्ती इलाकों में ‘‘रास्ता भटक कर चले गए’’ और भारतीय थल सेना द्वारा पकड़े गए अपने एक जवान को तत्काल वापस भेजने की शनिवार को अपील की।

बीजिंग, नौ जनवरी चीन ने भारत से लगे सीमावर्ती इलाकों में ‘‘रास्ता भटक कर चले गए’’ और भारतीय थल सेना द्वारा पकड़े गए अपने एक जवान को तत्काल वापस भेजने की शनिवार को अपील की।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो (झील) के दक्षिणी तट पर भारतीय भू-भाग में प्रवेश कर जाने के बाद एक चीनी सैनिक को भारतीय थल सेना ने शुक्रवार को पकड़ लिया। पिछले करीब तीन महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है। यह जानकारी भारतीय आधिकारियों ने शनिवार को दी।

चीन का सैनिक ऐसे समय पकड़ा गया है, जब मई की शुरुआत में पैंगोंग झील क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच झड़प और सीमा पर तनाव उत्पन्न होने के बाद भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से पूर्वी लद्दाख में भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई है।

बीजिंग में चीनी सेना ने पुष्टि की कि उसका एक जवान चीन-भारत सीमावर्ती इलाकों में ‘‘रास्ता भटक गया’’।

पीएलए की आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया, ‘‘चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अग्रिम रक्षा बल का एक जवान अंधेरे और जटिल भौगोलिक स्थिति के कारण चीन-भारत की सीमा पर शुक्रवार तड़के रास्ता भटक गया।’’

उसने कहा कि पीएलए अग्रिम रक्षा बल ने भारतीय पक्ष को इस बारे में इस उम्मीद से सूचना दी कि भारतीय पक्ष लापता चीनी जवान की तलाश और उसे बचाने में मदद कर सकता है।

पीएलए ने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष ने करीब दो घंटे बाद पुष्टि की कि लापता जवान मिल गया है और उसे उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद चीन की ओर भेज दिया जाएगा।’’

उसने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष को दोनों देशों के बीच हुए संबद्ध समझौतों का सख्ती से पालन करना चाहिए और लापता जवान को चीन भेजने में देर नहीं करनी चाहिए, ताकि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम करने और चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में मिलकर शांति बनाए रखने में मदद मिल सके।’’

सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि लापता चीनी जवान के मामले में चीन और भारत मिलकर काम कर रहे है।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पीएलए के सैनिक ने एलएसी पार की थी और उसे इस क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों द्वारा हिरासत में ले लिया गया। चीनी सैनिकों के अभूतपूर्व जमावड़े और तैनाती के चलते गत वर्ष टकराव के बाद दोनों ओर से सैनिक एलएसी के पास तैनात किये गए हैं।’’

सेना ने कहा कि सैनिक को शुक्रवार को तड़के पकड़ा गया। सेना ने कहा, ‘‘पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है तथा इसकी जांच की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में एलएसी पार की।’’

भारतीय सैनिकों ने पिछले साल 19 अक्टूबर को पीएलए के कॉर्पोरल वांग या लांग को पकड़ा था ,जब वह लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एलएसी पार करके भारत की सीमा में चला गया था।

कॉर्पोरल को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किये जाने के बाद पूर्वी लद्दाख में चुशुल-मोल्डो सीमा बिंदु पर चीन को सौंपा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\