एजेंसी न्यूज

चीन ने वुहान शहर में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1,290 बढ़ाई

कोविड-19 मामलों के आंकड़े छिपाने को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच चीन ने मृतकों की संख्या में शुक्रवार को संशोधन किया। चीन ने कोरोना वायरस के उत्पत्ति केंद्र वुहान शहर में मृतकों की संख्या में 1,290 का इजाफा किया, जिससे चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई।

चीन ने वुहान शहर में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1,290  बढ़ाई
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Pixabay)

बीजिंग: कोविड-19 मामलों के आंकड़े छिपाने को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच चीन ने मृतकों की संख्या में शुक्रवार को संशोधन किया। चीन ने कोरोना वायरस के उत्पत्ति केंद्र वुहान शहर में मृतकों की संख्या में 1,290 का इजाफा किया, जिससे चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने शुक्रवार को कोविड-19 के पुष्ट रिपीट पुष्ट किए गए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या को संशोधित किया।वुहान में 16 अप्रैल तक कोरोना वायरस के पुष्ट रिपीट पुष्ट किए गए कुल मामलों में 325 की वृद्धि की गयी जो बढ़कर 50,333 हो गए और मृतकों की संख्या 1,290 की वृद्धि की गयी.इस तरह कोरोनावायरस से मौतों की पुष्टि के बाद मृतक संख्या 3,869 हो गई.

संशोधित आंकड़े के मुताबिक चीन में कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या बढ़कर 4,632 हो गई है. कुल मामलों की संख्या भी बढ़कर 82,692 हो गई. वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने एक अधिसूचना में कहा कि संशोधन संबंधित कानूनों और नियमों और इतिहास, लोगों और मृतकों के प्रति जिम्मेदार होने के सिद्धांत के अनुसार किए गए हैं.कोरोना वायरस के मामलों की संख्या और इसकी गंभीरता को कथित तौर पर छिपाने को लेकर अमेरिका और अन्य राष्ट्रों द्वारा चीन की तीखी आलोचना के बीच आंकड़ों में यह संशोधन किया गया है. पिछले दिसंबर में वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वुहान के स्थानीय हुनान सी फूड मार्केट से फैला। चीन में तबाही मचाने के बाद अब यह संक्रमण दुनियाभर में फैल चुका है. यह भी पढ़े: अमेरिका को चीन की लैब में कोरोना वायरस की उत्पत्ति होने का शक, जांच की मांग की

चीन ने स्वीकार किया कि कई मामलों में मौत का कारण जानने में गलती हुई या कई मामलों का पता ही नहीं चल पाया. चीन राष्ट्रीय आयोग (एनएचसी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार तक कोरोना वायरस के कुल मामले 82,367 थे, जिनमें 3,342 मौतें शामिल थीं. आयोग ने बताया कि 1,081 मरीजों का इलाज चल रहा है और 77,944 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।एनएचसी ने कहा कि गुरुवार को कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आये, जिनमें से 15 विदेश से आये हुए नागरिक शामिल हैं, जबकि अन्य 11 नए मामलें स्थानीय संक्रमण के हैं.

.

इस बीच, चीन की पुलिस ने चेहरे पर मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कपड़ा सामग्री की कीमत बढ़ाने और अवैध रूप से घटिया सामग्री का उत्पादन करने के आरोप में 42 लोगों को गिरफ्तार किया है।जन सुरक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मास्क के उत्पादन से संबंधित अपराधों पर नकेल कसने के लिए एक राष्ट्रव्यापी कार्य बल का गठन किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).