जरुरी जानकारी | चीन जी-20 ऋण पुनर्गठन के हिस्से के रूप में जलवायु प्रावधान को जोड़ने के खिलाफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन ने तीन कमजोर देशों - जाम्बिया, घाना और इथियोपिया के सरकारी ऋण पुनर्गठन के हिस्से के रूप में जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रावधान को जोड़ने का विरोध किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसका प्रस्ताव जी20 फाइनेंस ट्रैक ने किया है।
नयी दिल्ली, छह सितंबर चीन ने तीन कमजोर देशों - जाम्बिया, घाना और इथियोपिया के सरकारी ऋण पुनर्गठन के हिस्से के रूप में जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रावधान को जोड़ने का विरोध किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसका प्रस्ताव जी20 फाइनेंस ट्रैक ने किया है।
सूत्रों ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 फाइनेंस ट्रैक तीनों देशों के कर्ज पुनर्गठन के लंबे समय से लंबित मामलों को साझा कार्यक्रम के तहत निपटाने में सक्षम है और इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है।
सूत्रों ने कहा कि तीनों देशों के कर्ज संबंधी मुद्दों का साझा कार्यक्रम के तहत लगभग निपटान पूरा हो गया है, जबकि श्रीलंका को इस कार्यक्रम के ढांचे से बाहर रखा गया है।
उन्होंने कहा कि शनिवार-रविवार को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इन देशों की कर्ज संबंधी चिंताओं को उठाया जाएगा और संभवत: व्यापक हितों को देखते हुए कुछ सहमति बनाई जा सकती है।
सूत्रों ने कहा कि अमेरिका सहित जी-20 के सदस्य देश कमजोर देशों को ऋण पैकेज के हिस्से के रूप में जलवायु संबंधी प्रावधान पर जोर दे रहे हैं।
हालांकि, चीन को जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रावधान पर कुछ आपत्ति है और वह अबतक इस एजेंडा को पीछे धकेल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)