एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में ठिठुरन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में ठिठुरन जारी

चंडीगढ़, 23 जनवरी हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.1 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 11.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में 7.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).