देश की खबरें | कश्मीर में चल रहा है चिल्लई-कलां का दौर, पारा शून्य डिग्री से नीचे गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शनिवार को भी लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर अभी 'चिल्लई कलां' की चपेट में है।
श्रीनगर, 26 दिसंबर कश्मीर में शनिवार को भी लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर अभी 'चिल्लई कलां' की चपेट में है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद से कश्मीर में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और वह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
वर्तमान में कश्मीर 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। इस दौरान 40 दिनों तक भीषण सर्दी होती है।
अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है। 21 दिसंबर से शुरू हुआ 'चिल्लई-कलां' 31 जनवरी को समाप्त होगा।
मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

