एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि, हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरसा में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10 डिग्री, हिसार में 9.7 डिग्री और भिवानी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़, पटियाला, एसबीएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में हल्की बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).