देश की खबरें | आरएएन योजना के तहत हो सकता है गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चे का इलाज: केंद्र ने अदालत में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में दो साल के एक बीमार बच्चे के नाम से दाखिल याचिका पर केंद्र सरकार ने अदालत में बताया कि बच्चे का इलाज राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) योजना के तहत हो सकता है।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली उच्च न्यायालय में दो साल के एक बीमार बच्चे के नाम से दाखिल याचिका पर केंद्र सरकार ने अदालत में बताया कि बच्चे का इलाज राष्ट्रीय आरोग्य निधि (आरएएन) योजना के तहत हो सकता है।

उक्त शिशु एक दुर्लभ रोग से ग्रसित है और उसके पिता ने इलाज के खर्च के लिए दान के वास्ते अदालत में याचिका दाखिल की थी।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

केंद्र ने कहा कि हालांकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से इस संबंध में आवेदन किए जाने के बाद ही बच्चे के इलाज के वास्ते धन जारी किया जाएगा।

सरकार ने अदालत में यह भी कहा कि एम्स से आवेदन प्राप्त होने के बाद योजना के तहत प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बच्चे को योग्य पाए जाने पर धन जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता के वास्ते पिता की ओर से दाखिल की गई याचिका के जवाब में यह व्यवस्था दी गई।

केंद्र के जवाब के मद्देनजर बच्चे के पिता ने अदालत में कहा कि वह एम्स से अनुरोध करेंगे कि उनके आवेदन की प्रकिया जल्दी पूरी की जाए और उसे स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाए ताकि आरएएन योजना के तहत धन जल्दी जारी हो सके।

अदालत में मामले पर अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\