ईटानगर, दो मई अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से हिमालयी भालू के एक बच्चे को बचाया गया और सीजोसा के पक्के बाघ अभयारण्य में भालू पुनर्वास तथा संरक्षण केंद्र के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
वन अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के न्यू सेरेन क्षेत्र में गांव ओल्ड डेका के रहने वाले मारमी रीबा को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दो महीने का भालू का यह बच्चा दिखाई दिया। उन्होंने एक वन्य क्षेत्र से उसे बचाया।
नारी वन्य रेंज के अधिकारी जुमगो गेयी ने कहा कि भालू का बच्चा अपनी मां से अलग हो गया था।
उन्होंने बताया कि भालू के बच्चे को बृहस्पतिवार को पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों के सुपुर्द कर दिया गया।
गेयी ने कहा कि भालू का बच्चा इतना छोटा है कि अगर उसे जंगल में छोड़ दिया जाता तो उसके लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए उसे पशु पुनर्वास केंद्र में रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY