देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में तेंदुए के हमले के बाद बच्चे को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में तिरुमला घाट रोड पर तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय एक बच्चे को चमत्कारिक ढंग से बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुपति, 23 जून आंध्र प्रदेश में तिरुमला घाट रोड पर तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय एक बच्चे को चमत्कारिक ढंग से बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बच्चा अपने दादा के साथ जा रहा था कि इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और बच्चे को पकड़कर ले गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तिरुपति शहर और श्री वेंकटेश्वर मंदिर के बीच अंजनेय स्वामी की प्रतिमा के निकट घाट रोड पर बृहस्पतिवार की रात दस बजे हुई।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी ए. वी. धर्म रेड्डी के अनुसार शहर के सह निरीक्षक रमेश और पांच से छह पुलिसकर्मी घटनास्थल के निकट ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वे तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल की रोशनी में डंडे लेकर जंगल में तेंदुए के पीछे भागे।

रेड्डी ने कहा, ''वे जोर से चिल्लाए और उन्होंने तरह तरह की आवाजें निकाली ताकि तेंदुआ बच्चे को छोड़ दे।''

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी को बच्चा रोते हुए मिला।

टीटीडी के मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी (सीवीएसओ) डी. नरसिम्हा किशोर ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ''तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया और इसके 15 मिनट बाद उसने उसे छोड़ दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल है लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उसे पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now