देश की खबरें | अपहरण के एक माह बाद बच्चा सकुशल बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव से 11 सितंबर को अगवा हुए साढ़े तीन वर्षीय एक बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,14अक्टूबर नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव से 11 सितंबर को अगवा हुए साढ़े तीन वर्षीय एक बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले वीरेंद्र के साढ़े तीन वर्षीय बच्चे रौनक का 11 सितंबर को अपहरण हो गया था।

यह भी पढ़े | Hyderabad Floods Pics and Videos: हैदराबाद में आफत की बारिश ने किया लोगों को बेहाल, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो.

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र ने अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर अतवीर तथा असमत नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अपहरण किए गए बच्चे को भी बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में अतवीर वीरेंद्र के चाचा हैं और बच्चे के बाबा लगते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: आरजेडी नेता और सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा पर्चा, राबड़ी देवी को हराने वाले बीजेपी नेता सतीश यादव से है टक्कर.

उन्होंने बताया कि अतवीर की असमत से दोस्ती है, असमत की कोई संतान नहीं है और इसलिए अतवीर ने अपने भतीजे के बेटे को अगवा कर उसे सौंपने की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन अतवीर ने अपने भतीजे के बेटे को अगवा किया, तथा अपने दोस्त असमत के हवाले कर दिया। असमत बच्चे को लेकर जनपद बदायूं चला गया था। वहां पर बच्चे को उसकी पत्नी पाल रही थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\