देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच बाल श्रम बढ़ा: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक सर्वेक्षण के अनुसार कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल में स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच बाल श्रम बढ़ा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 29 अगस्त एक सर्वेक्षण के अनुसार कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल में स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच बाल श्रम बढ़ा है।

सर्वेक्षण के अनुसार लॉकडाउन से सभी प्रभावित हुए हैं और राज्य में स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच बाल श्रम में 105 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

इसके अनुसार राज्य में लड़कियों में बाल श्रमिकों की संख्या लड़कों की तुलना में ज्यादा हुई है। लड़कियों में बाल श्रमिकों की संख्या 113 प्रतिशत बढ़ी है जबकि लड़कों के बीच इस संख्या में 94.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह सर्वेक्षण ‘पश्चिम बंगाल राइट टू एजुकेशन फोरम’ (आरटीई फोरम) और ‘कैम्पेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर’ (सीएसीएल) द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया और यह शनिवार को प्रकाशित हुआ।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘स्कूल जाने वाले बच्चों में बाल श्रम का प्रतिशत 6-10 वर्ष आयु वर्ग के लिए कम हुआ है, लेकिन यह 10-14 वर्ष और 14-18 वर्ष आयु वर्ग दोनों में बढ़ा है।’’

लॉकडाउन के दौरान बाल विवाह की लगभग 42 कथित घटनाएं भी सामने आई हैं।

इसके अनुसार पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में 2154 बच्चों पर सर्वेक्षण किया गया जिनमें से 173 दिव्यांग हैं।

सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान बीमार पड़े 11 प्रतिशत बच्चों को कोई चिकित्सा इलाज नहीं मिल सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड