Chandigarh Mall Accident: चंडीगढ़ के मॉल में ‘टॉय ट्रेन’ का डिब्बा पलटने से बच्चे की मौत
चंडीगढ़ के एक मॉल में ‘टॉय ट्रेन’ का डिब्बा पलट जाने से उसमें सवारी कर रहे एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
Chandigarh Mall Accident: चंडीगढ़ के एक मॉल में ‘टॉय ट्रेन’ का डिब्बा पलट जाने से उसमें सवारी कर रहे एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात एलांटे मॉल में हुई, जहां पंजाब के नवांशहर के बलाचौर से यह बच्चा अपने परिवार के साथ घूमने आया था. घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है. पुलिस के अनुसार, शहबाज आखिरी डिब्बे में बैठा था, जो ‘टॉय ट्रेन’ के मुड़ने के कारण पलट गया, जिससे लड़के के सिर में गंभीर चोटें आईं. यहाँ देखें वीडियो:-
A tragic incident took place at Chandigarh’s Elante Mall when a toy train overturned, leading to the death of an 11-year-old boy named Shahbaz from Nawanshahr. The police have seized the toy train and registered a case against the operator. pic.twitter.com/QdM3rVlEDn
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) June 24, 2024
उसने बताया कि घटना में पीड़ित का चचेरा भाई सुरक्षित बच गया, जो उसके साथ बैठा था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहबाज को सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन चलाने वाले व्यक्ति और मॉल के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.’’ पुलिस ने ‘टॉय ट्रेन’ को जब्त कर लिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

