एजेंसी न्यूज

भारत में बने कफ सिरप के सेवन से जुड़ी है गाम्बिया में हुई बच्चों की मौत: सीडीसी की रिपोर्ट

अमेरिका के ‘सेंटर्स फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ (सीडीसी) और गाम्बिया के स्वास्थ्य प्राधिकार की संयुक्त जांच का मानना है कि गाम्बिया में हुई बच्चों की मौतों और भारत में निर्मित कथित रूप से दूषित कफ सिरप के सेवन के बीच गहरा संबंध है.

भारत में बने कफ सिरप के सेवन से जुड़ी है गाम्बिया में हुई बच्चों की मौत: सीडीसी की रिपोर्ट
Dead

नयी दिल्ली, 4 मार्च : अमेरिका के ‘सेंटर्स फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ (सीडीसी) और गाम्बिया के स्वास्थ्य प्राधिकार की संयुक्त जांच का मानना है कि गाम्बिया में हुई बच्चों की मौतों और भारत में निर्मित कथित रूप से दूषित कफ सिरप के सेवन के बीच गहरा संबंध है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अक्टूबर, 2022 में अलर्ट जारी करके कहा था कि भारत की कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा गाम्बिया को आपूर्ति किए जा रहे चार कफ सिरप की गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप नहीं है और दावा किया कि ये गाम्बिया में कई बच्चों की मौतों से जुड़े हैं. यह भी पढ़ें : OPS in Maharashtra: महाराष्ट्र में क्यों नहीं लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, डिप्टी CM फडणवीस ने बताई ये वजह

सीडीसी की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘यह जांच मजबूती से यह बात कहती है कि डाईएथाइलीन ग्लाइकोल (डीईजी) या एथाइलीन ग्लाइकोल (ईजी) से दूषित दवाओं के गाम्बिया में आयात से बच्चों में एकेआई (किडनी की बीमारी) की समस्या हुई है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).