देश की खबरें | गुजरात के मुख्य सचिव को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकीम का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 17 अगस्त केंद्र ने गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकीम का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकरी दी।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कॉलेज की परीक्षाओं पर लगाई रोक.

अधिकारी ने कहा कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मुकीम फरवरी के अंत तक मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

नवंबर 2019 में शीर्ष पद तैनात हुए 59 वर्षीय नौकरशाह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

यह भी पढ़े | उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया.

अधिकारी ने कहा, ''अनिल मुकीम को छह महीने का सेवा विस्तार दिए जाने के गुजरात सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। वह फरवरी के अंत तक सेवा देंगे।''

उन्होंने कहा कि इस बाबत अधिसूचना आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\