देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा और प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि योगी केवल कानून बना रहे हैं और राज्य में कानून—व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), एक नवम्बर उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा और प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि योगी केवल कानून बना रहे हैं और राज्य में कानून—व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तथाकथित लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान पर कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल कानून ही तो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है तथा कानून—व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 30 मेडिकल मोबाइल वैन सेवा की हुई शुरूआत.

उन्होंने सवाल किया कि क्या योगी के राज में हत्या और बलात्कार की घटनाएं थम गयी हैं?

मुख्यमंत्री के देवरिया में सपा पर अपराध को लेकर लगाये गए आरोप पर चौधरी ने कहा कि योगी 24 घण्टे असत्य ही बोलते हैं। उन्होंने योगी पर हिटलर के नक्शेकदम पर कार्य करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी ने समस्तीपुर में कहा, जंगलराज के युवराज से अलर्ट रहना है.

सरकार पर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का उत्पीड़ित करने के आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद सभी सीटों पर सपा उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा का ही कब्जा हो गया है लिहाजा, शिकायत करने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\