एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड-19 से निपटने के लिए सम्मिलित प्रयासों पर बल दिया

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और सामाजिक दूरी बनाकर रखने पर पूरा बल दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड-19 से निपटने के लिए सम्मिलित प्रयासों पर बल दिया
जमात

लखनऊ, 22 अप्रैल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से निपटने के लिए सम्मिलित प्रयासों पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और सामाजिक दूरी बनाकर रखने पर पूरा बल दिया जा रहा है।

योगी ने कहा कि समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के हितार्थ अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वायरस से अप्रभावित जनपदों में औद्योगिक गतिविधियों को प्रारम्भ कराया गया है।

उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बुधवार शाम एक समन्वित व संयुक्त रणनीति बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में मंत्रिमण्डल के सदस्य, संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर पर प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुख्यमंत्री योगी के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ दिनेश शर्मा तथा विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस अवसर बिष्ट को भावसुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना वायरस कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सेवा को सर्वोच्च वरीयता देते हुए उन्होंने अपने पिताजी के अन्तिम संस्कार में न सम्मिलित होने का निर्णय लिया।

उन्होंने अपनी माँ तथा पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से यह अपील भी की कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अन्तिम संस्कार में सम्मिलित हों।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).