देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर जतायी खुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक नेताओं ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से नौ महीने बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटने पर खुशी जाहिर की।

लखनऊ, 19 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक नेताओं ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से नौ महीने बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटने पर खुशी जाहिर की।

विलियम्स ने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ मिलकर एक मिशन पूरा किया। यह मूल रूप से आठ दिनों के लिए था लेकिन उनके बोइंग अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण यह काफी लम्बा खिंच गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीता विलियम्स को 'भारत की शानदार बेटी' बताया।

योगी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम अंतरिक्ष में अपनी शानदार यात्रा के बाद भारत की शानदार बेटी सुनीता विलियम्स का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं!''

आदित्यनाथ ने विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री विल्मोर के साथ-साथ मिशन की सफलता के पीछे की टीमों को बधाई देते हुए कहा, ''क्रू-9 के निडर अंतरिक्ष यात्रियों और इस मिशन की सफलता के पीछे के प्रतिभाशाली लोगों को हार्दिक बधाई। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मानवीय भावना, साहस और प्रतिबद्धता का एक शानदार प्रमाण है। आपकी प्रेरणादायक यात्रा 140 करोड़ भारतीयों को अपार गौरव से भर देती है। घर वापसी पर आपका स्वागत है!''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विलियम्स का स्वागत करते हुए 'एक्स' पर कहा, ''सुनीता विलियम्स जी की सकुशल वापसी पर उनका हार्दिक स्वागत और बधाई।"

अखिलेश यादव ने कहा, "अंतरिक्ष की उड़ान मनुष्य के ज्ञान-विज्ञान की उपलब्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी सुदृढ़ आधार बनती है क्योंकि अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से पृथ्वी को देखने से ये प्रतीत होता है कि जब वहां से हजारों मील की दूरी में फैले देशों में कोई अंतर नहीं दिखता है तो फिर उन भेदभाव का अस्तित्व ही क्या है जो मनुष्यों के बीच में होते हैं।"

यादव ने कहा, "अंतरिक्ष मानवीय सोच को भी सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बनाता है या यूं कहें कि अंतरिक्ष संकीर्णताओं को मिटाता है और इंसानी नजरिये और खयालात को भी अंतरिक्ष जैसा विस्तार देता है।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी विलियम्स का स्वागत किया। राय ने 'एक्स' पर कहा, ''वापसी पर आपका स्वागत है, @एस्ट्रो सुनी! नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी