देश की खबरें | मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी और शहरी विकास मंत्री सुरेश ईडी से बच नहीं सकते : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. और शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश एमयूडीए भूखंड आवंटन ‘घोटाले’ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बच नहीं सकते।

बेंगलुरू, 27 जनवरी भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. और शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश एमयूडीए भूखंड आवंटन ‘घोटाले’ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बच नहीं सकते।

वह पार्वती को मंगलवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए ईडी द्वारा दिए गए नोटिस पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्वती, उनके रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी और अन्य आरोपी हैं।

पार्वती पर मैसूरु के केसारे गांव में उनकी लगभग तीन एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले मैसूरु के पॉश इलाके में मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) के 14 भूखंड हासिल करने का आरोप है।

लोकायुक्त पुलिस के अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में धन शोधन के आरोपों की जांच कर रहा है।

विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की पत्नी और बिरथी सुरेश जांच एजेंसी से बच नहीं सकते।’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि उनके पास यह जानकारी है कि लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में सिद्धरमैया और अन्य को क्लीनचिट देते हुए उच्च न्यायालय में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है।

विजयेंद्र ने कहा कि पार्वती द्वारा एमयूडीए आयुक्त को भूखंड वापस करने के लिए पत्र लिखने के बाद मुख्यमंत्री ने सोचा था कि वह एमयूडीए ‘घोटाले’ में बच जाएंगे, लेकिन उन्हें ईडी के नोटिस से झटका लगा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\