देश की खबरें | मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई में यातायात भीड़ कम करने के लिए दीर्घकालिक योजना शुरू करने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को प्रशासन को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एक सड़क विकास परियोजना को लेकर दीर्घकालिक योजना शुरू करने का निर्देश दिया।
मुंबई, 16 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को प्रशासन को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एक सड़क विकास परियोजना को लेकर दीर्घकालिक योजना शुरू करने का निर्देश दिया।
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को ऐसी परियोजना शुरू करने का निर्देश दिया जिसमें बाईपास, फ्लाईओवर, सर्विस रोड और अंडरपास का निर्माण शामिल हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएमआर के जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को भूमि अधिग्रहण व अन्य मुद्दों पर सहयोग देना चाहिए। एमएमआर में पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के सैटेलाइट शहर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर यातायात, विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) और अहमदाबाद से आने वाले यातायात को विनियमित किया जाना चाहिए।
शिंदे ने अधिकारियों से कहा कि एमएमआर में पड़ने वाले नगर निगमों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कें गड्ढों से मुक्त हों।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मुंबई के लिए सरकारी योजना प्राधिकरण एमएमआरडीए और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को गड्ढों से निपटने के लिए विशेष अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

