देश की खबरें | मुख्यमंत्री सैनी ने कैथल में मैराथन को दिखायी हरी झंडी, नशे से दूर रहने की युवाओं से अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कैथल में आयोजित 'हाफ मैराथन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
चंडीगढ़, 13 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कैथल में आयोजित 'हाफ मैराथन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य शरीर और मन को स्वस्थ रखना है ताकि राज्य और देश तेजी से प्रगति कर सके।
यह मैराथन ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई थी, जिसकी शुरुआत जून 2023 में जनकल्याण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
मैराथन को तीन श्रेणियों--पांच, 10 और 21 किलोमीटर की दूरी के लिए आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र, युवा एथलीट और आम लोगों ने भाग लिया।
सैनी ने कहा, “यह गर्व की बात है कि समाज के हर वर्ग के हजारों लोग ऐसे आयोजनों में भाग ले रहे हैं। आज हरियाणा सामूहिक संकल्प के साथ नशे के खिलाफ खड़ा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है और एक मजबूत समाज ही राज्य और देश की प्रगति की नींव होता है। ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित हरियाणा’ के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार मैराथन, खेल और योग जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कैथल में आयोजित 'हाफ मैराथन' को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और समर्थकों का आभार जताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

