देश की खबरें | उप-निरीक्षक से मुख्यमंत्री पुलिस पदक का सम्मान वापस लिया गया, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर सरकार ने वीरता के लिए एक पुलिस उप-निरीक्षक को स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए मुख्यमंत्री पुलिस पदक को वापस ले लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 18 अगस्त मणिपुर सरकार ने वीरता के लिए एक पुलिस उप-निरीक्षक को स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए मुख्यमंत्री पुलिस पदक को वापस ले लिया है।

अखिल मणिपुर छात्र संघ (एमएएसयू) के 2013 में मादक तस्करी के मामले में एसआई को गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाने के बाद यह कदम उठाया गया।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट.

गृह विभाग में संयुक्त सचिव रेहानुद्दीन चौधरी द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर उप-निरीक्षक भीष्ममय देबसन सिंह को दिया पुरस्कार को वापस लेकर उसे रद्द कर दिया है और इस मामले की जांच के लिए आईजीपी (खुफिया) के. राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इम्फाल पूर्वी जिले के उप-निरीक्षक भीष्ममय देबसन सिंह को अपने खिलाफ मादक तस्करी के मामले (2013) को छुपाने के सिलसिले में निलंबित किया जाता है।

यह भी पढ़े | Mukesh Ambani 7th Richest Man in the World: विश्व के अमीरों की लिस्ट में पिछड़े मुकेश अंबानी, वॉरेन बफेट और एलन मस्क निकले आगे.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुरस्कार देने के लिए चयन की प्रक्रिया में चूक के मामले में इम्फाल पूर्वी जिले के पुलिस अधीक्षक ई. रोशन सिंह को भी निलंबित किया जाता है।

एएमएसयू ने आरोप लगाया था कि सिंह को तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

राज्य सरकार ने यह जानकारी साझा करने के लिए एएमएसयू का शुक्रिया भी अदा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\