देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

सुक्खू ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में क्रियान्वित की जा रहीं विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और इन विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र से उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना और रोपवे के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना को प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

उन्होंने कहा कि दोनों योजनाओं से राज्य के लोगों को बहुत लाभ होगा।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा संपर्क और बुनियादी ढांचे का विकास करने पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह, हिमाचली शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\