देश की खबरें | अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिये केंद्र का धन्यवाद किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 12 अक्टूबर अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को सीमावर्ती राज्य में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिये केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

खांडू ने कहा कि कठिन परिस्थितियों एवं अप्रत्याशित मौसम के बीच सीमा सड़क संगठन के अभियंता एवं कर्मचारी सड़कों एवं पुलों के निर्माण में दिन रात जुटे रहते हैं। साथ ही मौजूदा बुनियादी संरचनाओं की मरम्मत पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में बने 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया । इनमें से आठ पुल अरूणाचल प्रदेश के हैं। डिजिटल तौर पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खांडू ने भी शिरकत की।

सिंह ने इस कार्यक्रम में पश्चिमी कामेंग जिले में प्रस्तावित नेचिफु सुरंग की आधारशिला रखी । इस सुरंग का निर्माण बालीपारा—चारदुआर—तवांग (बीसीटी) मार्ग पर किया जायेगा ।

यह भी पढ़े | ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना महामारी से निधन: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

खांडू ने कहा, ''इन आठ पुलों से सुदूर सीमावर्ती जिलों में सड़क संपर्क बढ़ गया है और इससे स्थानीय लोगों तथा दूर-दराज के सीमा चौकियों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को काफी फायदा होगा ।''

मुख्यमंत्री ने नेचिफु सुरंग का कामकाज शुरू करने के लिये सीमा सड़क संगठन की सराहना की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)